28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर घटना पर इरफान पठान और अमित मिश्रा ने किया ट्वीट, कहा – किसी निर्दोष के जीवन को….

ऑलराउंडर इरफान पठान और स्पिनर अमित मिश्रा ने उदयपुर हत्या कांड पर ट्वीट कर इसकी निंदा की है। पठान ने कहा कि यह घटना इंसानियत को चोट पहुंचाने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Jun 2022, 11:54 AM IST

irfan_mishra.jpg

इरफान पठान और अमित मिश्रा ने उदयपुर हत्या कांड पर ट्वीट कर इसकी निंदा की है।

Irfan pathan and Amit Mishra tweeted on Udaipur Murder: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना साने आई है। यहां कन्हैयालाल नाम के एक दर्जी को कुछ लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और स्पिनर अमित मिश्रा ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। पठान ने कहा कि यह घटना इंसानियत को चोट पहुंचाने वाली है।

पठान ने लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस (धर्म) पर विश्वास करते हैं। किसी निर्दोष के जीवन को नुकसान पहुंचाने का मतलब इंसानियत को चोट पहुंचाने जैसा है।' वहीं मिश्रा ने लिखा, ''उदयपुर में पूरी तरह से अराजकता का दृश्य। एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए धर्म के नाम पर एक गरीब टेलर कन्हैया लाल का सिर कलम कर दिया गया है। उसके मानवाधिकारों का क्या? उसके परिवार का क्या? उसके धर्म का क्या?''

ये भी पढ़ें - दीपक हुड्डा और संजु सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद, भारत ने अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन दोनों के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी इसपर एक ट्वीट किया है। वेंकटेश प्रसाद ने कहा, ''उदयपुर में जो हुआ वो वाकई दिल दहला देने वाला है। मैं सभी से इस चुनौतीपूर्ण समय में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। कानून को सख्त से सख्त कार्रवाई करने दें।''

बता दें इस हत्या कांड के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है और कई जगह पर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पोलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के आठ साल के बेटे ने मोबाइल से बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और तीन आरोपियों ने युवक की उसकी ही दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी।