29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरफान पठान ने 8वीं एनिवर्सरी पर पहली बार दिखाया पत्नी का चेहरा, खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे मुरीद

Irfan Pathan Reveals Wife Safa Baig Face: भारत के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने 8वीं एनिवर्सरी पर पहली बार अपनी पत्‍नी सफा बेग की तस्‍वीर बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख हर फैन उनकी खूबसूरती का मुरीद हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Feb 2024, 1:38 PM IST

irfan_pathan.jpg

,,

Irfan Pathan and Safa Baig 8th Anniversary: भारत के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने 8वीं एनिवर्सरी पर पहली बार अपनी पत्‍नी सफा बेग की तस्‍वीर बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देख हर फैन उनकी खूबसूरती का मुरीद हो गया है। पठान ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर शादी की 8वीं सालगिरह पर किए गए पोस्ट में लिखा कि अनेक भूमिकाएं एक ही शख्स निभाता हैं - मूड बूस्टर, ट्रबल मेकर कॉमेडियन और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त। इस खूबसूरत यात्रा मैं आपको अपनी पत्नी के रूप में संजोता हूं। 8वीं एनिवर्सरी मुबारक हो मेरे प्यार।


इरफान पठान की इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। पठान ने 8 साल बाद पहली बार अपनी पत्‍नी का चेहरा दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा... आखिरकार चेहरा दिखा दिया पहली बार.. बधाई हो। वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा... एक बार उनका ड्रेसिंग सेंस को देखें कितनी एलिगेंट लग रही हैं... माशा अल्लाह। एक अन्‍य ने लिखा वह कितनी खूबसूरत हैं।

पहली बार फैंस को हुए चेहरे के दीदार

बता दें कि इरफान पठान की पत्नी सफा बेग अब तक सिर्फ हिजाब पहने ही नजर आई हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर जो भी उनके फोटो सामने आए उनमें वह चेहारा छिपाते या फिर हिजाब में ही नजर आई हैं। लेकिन, इरफान पठान ने अब उनका पहली बार चेहरा दिखाया है तो फैंस भी उनकी खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं।


मॉडल रह चुकी हैं सफा बेग

इरफान पठान की पत्‍नी सफा बेग की बात करें तो वह पूर्व में मॉडल रह चुकी हैं। 2016 में इरफान पठान ने सफा बेग के साथ मक्का में निकाह किया था। उस दौरान उस शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब दोनों का एक बेटा भी है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग