इरफान पठान ने बताया कि इस मैच में अंपायरों से सिर्फ दो नहीं, बल्कि सात-सात गलतियां हुई थी। उनके मुताबिक, इस मैच में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल से बाहर निकालने वाले एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) अपनी बल्लेबाजी के दौरान तीन-तीन बार आउट हो चुके थे, लेकिन अंपायरों ने उन्हें एक बार भी आउट नहीं दिया था।