11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL -11: ईशान किशन ने बनाया खास RECORD, ऐसा अब तक नहीं कर सका था कोई भी बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बुधवार को कोलकाता नाइटराइर्डस के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 May 2018, 10:35 PM IST

ishan kishan

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मैच में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। कोलकाता के ईडेन गार्डेन में हुए इस मैच में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कार्तिक के इस फैसले को मुंबई के बल्लेबाजों ने बिल्कुल गलत साबित करते हुए 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में मुंबई के टॉप ऑडर बेहतरीन बल्लेबाजी की। जिसे अंत में मिडिल ऑडर और लोअर ऑडर के बल्लेबाजों अंत तक बनाए रखा। इस मैच में सबसे तूफानी बल्लेबाजी ईशान किशन ने की।

ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी-
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस मैच में विस्फोटक पारी खेली। ईशान किशन ने 17 गेदों पर अर्धशतक जड़ दिया। ईशान किशन ने 17 गेदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान ईशान ने कुलदीप यादव के ओवर में लगातार 4 छक्के भी लगाए। आउट होने से पहले ईशान किशन ने 21 गेदों पर 5 चौके 6 छक्के लगाते हुए 62 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ईशान किशन को सुनील नारायण ने उथप्पा के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया।

तीसरा सबसे तेज अर्धशतक -
इस पारी के दौरान ईशान किशन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। किशन इस सीजन में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। आपको बता दें कि इसी सीजन में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली के खिलाफ बनाया था। राहुल ने मोहाली में मात्र 14 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। इसके सुनील नारायण ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के खिलाफ 17 गेदों पर 50 रन ठोके थे। अब ईशान किशन 17 गेंदो पर 50 रन बनाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

किशन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड -
इस पारी के दौरान किशन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले किशन आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बन गए। किशन ने सबसे कम उम्र में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपकों बता दें कि झारखंड के रहने वाले र्ईशान किशन अभी मात्र 19 वर्ष के हैं। बिहार की राजधानी पटना में जन्में ईशान ने इस पारी के माध्यम से भारतीय चयनकर्ताओं के सामने धोनी के विकल्प के रूप में खुद को आगे कर दिया है। आपको बता दें कि ईशान किशन अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान भी रह चुके हैं।