Ishant Sharma on Mohammed Shami : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां के बीच हुआ विवाद किसी से छिपा नहीं है। इस विवाद के बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। हाल ही में कोलकाता की एक कोर्ट ने गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया था। इस विवाद से जूझते हुए मोहम्मद शमी अपने आपको जिस तरह से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में स्थापित किया वह काबिलेतारीफ है। शमी वर्तमान में टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी राह इतनी आसान नहीं रही। पत्नी के अलग होने के बाद उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए, लेकिन उन्होंने पलटकर कभी आक्रामक रुख नहीं दिखाया।