इस अनुभवी क्रिकेटर ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को आराम दिया जाना चाहिए था, और सुझाव दिया कि ध्रुव जुरेल, जो पंत के पैर की चोट के कारण ओल्ड ट्रैफर्ड में विकेटकीपिंग कर रहे हैं उन्हें पहले ही उनकी जगह ले लेनी चाहिए थी। इस दौरे पर, यह लगातार दूसरी बार है जब जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। अगर वह इतने ही काबिल हैं, तो उन्हें खिलाया जाना चाहिए था और पंत को आराम दिया जाना चाहिए था। पिछले मैच में भी, जब पंत की उंगली में चोट लगी थी, तो जुरेल ने ही विकेटकीपिंग की थी।