30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाबास! जसप्रीत बुमराह बने नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, क्रिकेट के इतिहास में तीनों फॉर्मेट में किया ये धमाल

ICC Test Rankings: आईसीसी ने टेस्ट बॉलिंग, टेस्ट बैटिंग और टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग जारी की हैं, जिनमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के बैजबॉल की बैंड बजाने वाले जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Feb 2024, 4:01 PM IST

jasprit_bumrah.jpg

ICC Test Rankings: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद आईसीसी ने टेस्ट बॉलिंग, टेस्ट बैटिंग और टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग जारी की हैं, जिनमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के बैजबॉल की बैंड बजाने वाले जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है, जब भारत का कोई तेज गेंदबाज टेस्‍ट में नंबर-1 बना है। इसके अलावा बुमराह ऐसे इकलौते गेंदबाज भी बने हैं, जिसने तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 की कुर्सी हासिल की है। उनसे पहले ये कमाल कोई और नहीं कर सका है। भारत की ओर से इससे पूर्व अश्विन, रवींद्र जडेजा और बिशन सिंह बेदी टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज बने हैं, लेकिन ये तीनों ही स्पिनर हैं।


बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट में 9 विकेट चटकाए थे। बुमराह को इस घातक गेंदबाजी का फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। बुमराह 881 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा 851 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर पर हैं। जबकि आर अश्विन 841 रेटिंग अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

अश्विन दो पायदान नीचे पहुंचे

विशाखापट्टनम टेस्ट में अश्विन औसत प्रदर्शन के चलते दो पायदान नीचे आ गए हैं। जबकि बुमराह ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। चौथे नंबर पर पैट कमिंस, पांचवें नंबर पर जोश हेजलवुड हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसी तरह सातवें पर जेम्‍स एंडरसन, आठवें पर नाथन लियोन, नौवें पर रवींद्र जडेजा और 10वें नंबर पर ओली रॉबिन्सन हैं।


टेस्ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग विराट को नुकसान

आईसीसी टेस्ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो केन विलियमसन नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि जो रूट तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली को रैंकिंग में काफी नुकसान हुआ है, वह अब सातवें पायदान पर जा पहुंचे हैं। वहीं, रोहित शर्मा 13वें पायदान पर आ गए हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बरकरार हैं। वहीं, बेन स्टोक्स एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर आ गए हैं। अश्विन दूसरे तो शाकिब अल हसन तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। जो रूट दो पायदान खिसककर छठे नंबर पर आ गए हैं।