5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस डे पर धोनी की बेटी जीवा ने फिर गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

क्रिसमस डे के मौके पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने फिर से गाया क्यूट गाना, वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 26 Dec 2017, 12:49 PM IST

Jeeva Sang christmas song video gone viral in social media

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा के वीडियो जब भी वायरल होते है सुर्खियां बटोरते है। ऐसा ही कुछ क्रिसमस डे के मौके पर हुआ। भारत और श्रीलंका के आखिरी टी20 मैच के बाद धोनी अपनी फॅमिली के साथ क्रिसमस मानाने अपने घर रांची पहुंचे। घर में धोनी ने जीवा के साथ क्रिस्टमन मनाया जिसक एक वीडियो सामने आया है।

जीवा ने गाया क्रिसमस सॉन्ग
क्रिसमस डे के मौके पर धोनी बेटी जीवा के साथ कार में घूम रहे है। जीवा पापा धोनी की गोद में बैठी कर एक क्रिसमस सॉन्ग गा रही हैं। जीवा अपने मस्ती भरे अंदाज़ में गाना गा रही है और साक्षी इसे शूट कर रही है। धोनी ने बेटी जीवा का ये क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किया है। ये पहली बार नहीं है इससे पहले जीवा को मलयालम भाषा में एक गाना गाते देखा गया है तो कभी धोनी के मुँह से लड्डू खाते हुए। जीवा के इस क्रिसमस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है।

एक जीत से चूक गया भारत
रविवार को मुंबई के वांखेडे स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा कर वनडे और टेस्ट के साथ-साथ टी20 सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लिया। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने सैंटा टोपी पहन कर एक अनोखे अंदाज़ में ट्रॉफी के साथ फोटो खिचाई। धोनी ने मैदान में सैंटा टोपी पहन कर खूब मस्ती की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो चूका है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी जीत के साथ भारत ने साल 2017 की 37वीं जीत दर्ज़ की। भारत के लिए साल 2017 सबसे सफल साल रहा है। भारत एक साल में सबसे ज्यादा जीत के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक जीत से चूक गया। एक साल में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रलिया का है। ऑस्ट्रेलिया ने एक साल में 38 मैच जीते है।