
Jofra Archer injury the Ashes: इंडियन प्रीमियर (IPL) 2023 के ठीक बाद 'द एशेज़' सीरीज का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते पूरे इंग्लिश समर सत्र से बाहर हो गए हैं। आर्चर अब इंग्लैंड और ससेक्स मेडिकल टीमों के साथ रहेंगे। जहां उनकी चोट की देखभाल होगी।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए आर्चर को चोट आई थी। आर्चर को IPL के दौरान दाहिनी कोहनी में दर्द की समस्या हुई थी। इसी कारण वह पिछले 2 साल से खेल से दूर रहे हैं। जिसके बाद वे लीग छोड़कर इलाज के लिए बेल्जियम रवाना हो गए थे। आर्चर की दाहिनी कोहनी फ़्र्क्चर हो गई है। इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, "यह आर्चर के लिए एक निराशाजनक और परेशान करने वाला समय है। हम उनके ठीक होने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मुझे यकीन है कि आर्चर को इंग्लैंड के लिए उनके सर्वश्रेष्ठ और शानदार खेल में वापसी करते हुए देखेंगे। चाहे कोई भी प्रारूप हो। उम्मीद है जल्द ही वह खेलते नजर आएंगे।"
2021 में शुरुआत में उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते परेशान होना पड़ा था। इसके बाद वह कई अहम टूर्नामेंटों जैसे टी-20 विश्व कप और एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे। साथ ही इस साल वनडे विश्व कप भी खेला जाना है। ऐसे में इंग्लैंड टीम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
बता दें एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से हो रही है। इस सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। आखिरी टेस्ट मैच 27 जुलाई से शुरू होगा और 31 जुलाई को खत्म होगा। बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के कप्तान होंगे। एशेज सीरीज के 139 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब इंग्लैंड में अगस्त के महीने में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा।
Published on:
16 May 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
