28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 में क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बुखार के चलते बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

Najmul Hossain Shanto ruled out: Asian Games 2026 में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके स्‍टार बल्‍लेबाज बुखार के चलते नजमुल हुसैन शांतो मेंस क्रिकेट इवेंट से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 28, 2026

Najmul Hossain Shanto ruled out

बांग्लादेश टीम। (फोटो- Cricbuzz)

Najmul Hossain Shanto ruled out: बांग्लादेश की टीम को एशियन गेम्‍स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट के क्‍वार्टर फाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है। बांग्‍लादेश ओलंपिक एसोसिएशन (BOA) ने जानकारी दी है कि बल्‍लेबाज नजमुल हुसैन शांतो मौजूदा एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय शांतो को बुखार है और वह 29 सितंबर को घर लौटेंगे। बता दें कि बांग्‍लादेश की टीम मंगलवार से ही मलेसिया के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल से अपने अभियान का आगाज करेगी।

अफगानिस्‍तान टेस्‍ट को लेकर कोई रिस्‍क नहीं लेना चाहता बीसीबी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्‍लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल वापस स्‍वदेश लौट रहे हैं। वह बुखार से पीड़ित हैं और बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। बीओए की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि बांग्लादेश टीम के डॉक्टर, बीसीबी फिजियोथेरेपिस्ट और लोकल मेडिकल टीम के असेसमेंट के बाद शांतो को गेम्स से बाहर करने की सलाह दी है।

16 महीने बाद हुई थी टी20 टीम में वापसी

बता दें कि शांतो ने एशियन गेम्स के लिए चुने जाने के बाद लगभग 16 महीने के गैप के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी की थी। लेकिन, सोमवार सुबह उन्हें तबीयत ठीक नहीं लगी और उन्हें तुरंत मेडिकल केयर में रखा गया। उन्होंने दिन में बाद में टीम के तय प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। बोर्ड के फिजियो बैजेडुल इस्लाम खान ने बताया कि नजमुल को अपनी फ्लाइट से लौटने के बाद से ही बुखार है। असल में उन्‍हें बुखार फ्लाइट के दौरान ही शुरू हो गया था। फिलहाल बुखार ऊपर-नीचे हो रहा है। हालांकि यह हल्का बुखार है। उनकी अब तक की हालत को देखते हुए, उनका शरीर काफी कमजोर हो गया है।

कोविड-19 टेस्‍ट भी आया निगेटिव

फिजियो ने आगे कहा कि हमने उनके कुछ ब्लड टेस्ट किए और टेस्ट के नतीजे आ गए हैं। उन्‍हें कुछ इंफेक्शन हुआ है। हालांकि उनका वायरल इंफेक्शन टेस्ट नेगेटिव आया है। इसके साथ ही कोविड-19 और उनका इन्फ्लूएंजा दोनों टेस्ट नेगेटिव आए हैं। उन्हें चार दिन बाद भी बुखार है और उनके शरीर में कमजोरी को देखते हुए फाइनल से पहले समय पर ठीक होना नामुमकिन होगा। इसलिए हमें लगता है कि वह फाइनल तक उपलब्ध नहीं होंगे। इसीलिए उन्हें घर वापस भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Asian Games 2026