28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की हुई वापसी

Sout Africa Preliminary Squad for first Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम घोषित। कगिसो रबाडा की फिटनेस पर नजर, जबकि एनरिच नॉर्खिया की टीम में वापसी हुई है।
2 min read
Google source verification
south africa test squad vs Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान। (Photo - IANS)

South Africa vs Australia Test : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान किया गया है। चयनकर्ताओं द्वारा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, वह फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस का आकलन अगले सप्ताह होने वाले दो दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच के आधार पर किया जाएगा। इसी के बाद 9 से 13 अक्टूबर तक किंग्समीड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला होगा।

वहीं, चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के अन्य तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और क्वेना मफाका के चयन पर विचार नहीं किया गया है। तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया की टीम में वापसी हुई है। मार्च 2023 के बाद यह पहली बार है, जब उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा गेराल्ड कोएट्जी की भी करीब दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। अनुभवी डेन पैटरसन को भी दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह मिली है। ऑलराउंडरों में कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन और वियान मुल्डर दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा हैं।

मार्क्स एकरमैन एकमात्र नया चेहरा

30 वर्षीय बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन टीम में एकमात्र नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 89.92 की औसत से 1000 से अधिक रन बनाए हैं। बांग्लादेश-ए के खिलाफ उन्होंने 256 रन की पारी खेली थी, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। डेविड बेडिंघम टीम में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस को टीम से बाहर कर दिया गया है।

स्पिन तिकड़ी पर चयनकर्ताओं का भरोसा

टेस्ट में पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना को देखते हुए चयनकर्ताओं ने अनुभवी केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी की मजबूत स्पिन तिकड़ी को भी टीम में शामिल किया है।

दक्षिण अफ्रीका की पहले टेस्ट के लिए प्रारंभिक टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्क्स एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिच नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेनने।