
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Photo - IANS)
Pakistan in Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बिना खेले ही एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को पाकिस्तान बनाम हांगकांग क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द हो गया। जापान के मौसम को देखते हुए अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। सेमीफाइनल भी बारिश से धुलता है, तो पिछले एशियन गेम्स में खाली हाथ घर लौटी पाकिस्तान की टीम का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। ऐसा एशियन गेम्स के नियम की वजह से संभव हो सकता है।
एशियन गेम्स के नियमानुसार, नॉकआउट के क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक किसी भी मुकाबले के लिए रिजर्व-डे का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अगर निर्धारित दिन मैच का नतीजा नहीं आता है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा और आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में जिस टीम की रैंकिंग ऊंची होगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
निशिन में लगातार बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग के बीच सोमवार को होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका। अंपायर्स बारिश नहीं रुकने पर अंत में मैच को रद्द करने का फैसला किया। आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान को हांगकांग से ऊपर होने के चलते सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई, जबकि हांगकांग की टीम बाहर हो गई। आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। पाकिस्तान अब सेमीफाइनल 29 सितंबर को बांग्लादेश बनाम मलेसिया मैच के विजेता से भिड़ेगी।
बता दें कि अब पाकिस्तान की टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को निशिन में खेलेगी। जहां उसकी भिड़ंत 29 सितंबर को बांग्लादेश बनाम मलेसिया मुकाबले की विजेता टीम से होगी। पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल भी बारिश से रद्द होता है, तो वह सीधे फाइनल का टिकट हासिल हासिल कर लेगी। क्योंकि आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान की छठी रैंक है, वहीं बांग्लादेश की 8वीं, जबकि मलेसिया की रैंक 25वीं है।
Updated on:
28 Sept 2026 03:11 pm
Published on:
28 Sept 2026 03:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
