28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG, Asian Games 2026: बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका मैच

एशियन गेम्स 2026 में भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर बारिश का असर पड़ा है। बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हुई है और आखिरकार अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया।
2 min read
Google source verification
asian games

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार होती बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका। अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम से ऊपर होने के चलते भारत को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान 10वें नंबर पर काबिज है, जबकि भारत टॉप पर है। भारत अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा।

बिना खेले पाकिस्तान ने भी सेमीफाइल में बनाई जगह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग चीन के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के चलते मुकाबले में टॉस तक नहीं हो सका। लगातार बारिश और मैदान गीला होने के चलते अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

ऐसे में बेहतर आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग का फायदा पाकिस्तान को मिला। पाकिस्तानी टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई। मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान छठे स्थान पर है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है। इसी रैंकिंग अंतर के चलते पाकिस्तान को क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। अब पाकिस्तान की नजरें 1 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं, जहां टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत को क्वार्टर फाइनल में सीधे मिली थी एंट्री

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की उच्च रैंकिंग की वजह से एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं अफगानिस्तान ने एक मैच में जीत और एक मैच हार के साथ के साथ ग्रुप-ए टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। अफगानिस्तान ने ग्रुप-ए मैच में जापान को 48 रन से हराया था, जबकि नेपाल से उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।