28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित शर्मा के निशाने पर 6 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का कीर्तिमान

Rohit Sharma ODI Records: रोहित शर्मा के पास वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में आधा दर्जन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। गुवाहाटी में अपने पसंदीदा मैदान पर वह एक चौका लगाते ही क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल में 1128 चौकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वहीं, शतक जड़ते ही वह पांच अन्‍य रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 28, 2026

Rohit Sharma ODI Records

स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Photo Credit - ANI)

Rohit Sharma ODI Records: भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। अब भारत अपना दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगा। यह मैदान भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के पसंदीदा मैदानों में से एक है। जहां उन्‍होंने दो मैचों में 235 के औसत और 126.34 के स्‍ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं। इसी मैदान पर उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अक्‍टूबर 2018 में नाबाद 152 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्‍होंने 15 चौके और 8 छक्‍के लगाए थे। ऐसे में एक बार फिर रोहित से कुछ इसी तरह की पारी की उम्‍मीद होगी, अगर वह ऐसा कर पाने में सफल हो जाते हैं, तो हिटमैन आधा दर्जन रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लेंगे।

एक चौका लगाते ही क्रिस गेल को छोड़ेंगे पीछे

रोहित शर्मा की नजर सबसे पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1128 चौकों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। एक चौका लगाते ही रोहित शर्मा इस मामले में गेल को पीछे छोड़ते हुए अपने वनडे इंटरनेशनल में 1129 छक्‍के पूरे कर लेंगे।

12 हजार वनडे रन से सिर्फ 73 रन दूर

रोहित शर्मा अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 हजार रन के मुकाम को हासिल करने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। वनडे करियर में 289 मैचों की 281 पारियों में कुल 11,927 रन बना चुके हैं। अब उन्‍हें 12000 के माइलस्‍टोन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 73 रन की जरुरत है। फैंस उम्‍मीद करेंगे कि हिटमैन अपने पसंदीदा मैदान पर यह खास उपलब्धि जरूर हासिल करेंगे।

बतौर ओपनर 10 हजार वनडे रन पूरा करने का भी मौका

रोहित बतौर ओपनर अब तक अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 9897 रन बना चुके हैं। यहां से उन्‍हें वनडे इंटरनेशनल में सलामी बल्‍लेबाज के रूप में 10 हजार रन पूरे करने के लिए अब सिर्फ 103 रन की दरकार है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में वह इस बड़े माइलस्‍टोन तक पहुंच सकते है।

सबसे ज्‍यादा उम्र में शतक बनाने वाले भारतीय बनने का मौका

रोहित शर्मा वेस्‍टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में शतक बनाते ही अपने नाम एक और खास उपलब्धि जोड़ लेंगे। रोहित 39 वर्ष की उम्र में भारत के पहले शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अब इतनी उम्र में किसी ने भी वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक नहीं जड़ा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे उम्रदराज शतकवीर बनने का भी मौका

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर रोहित शर्मा के बल्‍ले से शतक निकलता है, तो वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ भी एक रिकॉर्ड होगा। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

विंडीज के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर रोहित गुवाहाटी में शतक बनाने में सफल होते हैं, तो वह अपने नाम एक खास रिकॉर्ड और दर्ज कर लेंगे। वह बतौर भारतीय सलामी बल्‍लेबाज वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।