Kane Williamson, New Zealand vs Australia Test: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन कीवी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पहली पारी में मात्र 179 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन अजीबो -गरीब तरीके से आउट हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।