12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन विलियमसन ने की टीम इंडिया की तारीफ, बताया ‘महान टीम’

कीवी कप्तान ने कहा कि ब्लैक कैप्स को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 'जीत हासिल करने पर गर्व' है।

2 min read
Google source verification
Kohli and Kane Williomson

Kohli and Kane Williomson

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत को एक 'मजबूत' और 'वास्तव में एक महान टीम' करार दिया। कीवी कप्तान ने कहा कि ब्लैक कैप्स को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 'जीत हासिल करने पर गर्व' है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित फाइनल मैच को आठ विकेट से जीतकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ 12 करोड़ रुपये का ईनाम हासिल किया।

जीत हासिल करने पर गर्व
विलियमसन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि, हमें फाइनल मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है। भारत की टीम मजबूत है और साल दर साल उसने काफी सुधार किया है। यह टीम आगे की ओर अग्रसर है और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे आगे बहुत कुछ हासिल करेंगे।' विलियमसन ने कहा कि भारत के पास भी उनके तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छी गहराई है और उनका तेज आक्रमण अथक था।

यह भी पढ़ें— न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने की विराट कोहली के साथ ऐसी हरकत, जीत के जश्न में पार की सारी हदें

भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की
कीवी कप्तान ने कहा, जब भी आप उनके खिलाफ आते हैं तो आप गुणवत्ता महसूस करते हैं। वे गेंद के साथ अथक होते हैं। उनकी सीम गेंदबाजी की गहराई शायद दुनिया में सबसे अच्छी है। उनके स्पिनर अविश्वसनीय गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी का तो जवाब नहीं है, यह विश्व स्तरीय है।'

यह भी पढ़ें— विराट कोहली और रोहित शर्मा में से बेहतर कौन? आकाश चोपड़ा के सवाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब

यह जुनून है जो देश खेल के लिए आता है
साथ ही उन्होंने कहा, यह जुनून है जो देश खेल के लिए आता है। हालांकि मैं एक अलग देश के लिए खेलता हूं, मुझे लगता है कि हम सभी खेल में उनके जुनून की सराहना कर सकते हैं। यह खेल खेलने वाले हर किसी के लिए फायदेमंद है। विलियमसन ने कहा कि मैच के आखिरी दिन तीनों परिणाम संभव थे, लेकिन समय की कमी को देखते हुए ड्रॉ की संभावना अधिक थी। उन्होंने कहा कि हर नतीजे की उम्मीद करना सच्चाई थी और हम जितना कर सकते थे उतना करने की कोशिश कर रहे थे। हम पिछले कुछ दिनों से कुछ भी अलग नहीं कर रहे थे है और सिर्फ यह देखना चाहते थे मौके मिलने पर खेल का क्या रूख होता है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग