2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को बताया सर्वश्रेष्ठ, धोनी के संन्यास पर भी बोले

वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण भारत की ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ है, इस बात को दिग्गज तेज गेंदबाज और हरफनमौला कपिल देव भी मानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 12 Oct 2019, 3:49 PM IST

Kapil dev

नई दिल्ली : भारत को विश्व कप दिला चुके पूर्व कप्तान और भारत के ऑलटाइम दिग्गज तेज गेंदबाज कपिल देव वर्तमान भारतीय तेज आक्रमण से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तेज गेंदबाजों का आक्रमण उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में तेज गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट का रुख ही बदल दिया है। बता दें कि मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव तो हैं ही, इसके अलावा नवोदित तेज गेंदबाजों में खलील अहमद, नवदीप सैनी और दीपक चाहर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों के अलावा तेज गेंदबाजी हरफनमौला हार्दिक पांड्या भी काफी तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवाद में, जहीर खान का उड़ाया मजाक

मोहम्मद शमी की जमकर की तारीफ

स्ट्रेस फैक्चर के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं हैं तो पहले मैच में मोहम्मद शमी ने विशाखापत्तनम टेस्ट में शानदार गेंदबाजी कर उनकी कमी खलने नहीं दी। शमी की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मोहम्मद शमी गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हैं या नहीं, बल्कि यह मायने रखता है कि वह टीम के लिए कितने प्रभावशाली है। उन्हें शानदार प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगता है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने कहा कि यह भी कहने की बात है।

वर्तमान तेज आक्रमण को सर्वश्रेष्ठ बताया

कपिल ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी होती है कि भारत से ऐसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज निकल रहे हैं। उन्हें भारतीय गेंदबाजों की प्रतिभा पर गर्व है। वे काफी तादाद में सामने आ रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी आक्रमण का विकास होने में समय लगता है। अभी जितनी क्रिकेट खेली जा रही उसे देखकर यह अच्छा लगता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोटिल स्मृति मंधाना की जगह पूजा वस्त्राकर को मिला मौका

रोहित की भी की तारीफ

कपिल देव ने तेज गेंदबाजों की तारीफ करने के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित को रन बनाते देखना अच्छा लगता है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान को चयनकर्ताओं से चर्चा कर अपने भविष्य का फैसला करना चाहिए और वह फैसला धोनी का ही होगा। वह महान क्रिकेटर हैं। वह इस बारे में क्या कह सकते हैं।