1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव को रिचर्ड्स, पोंटिंग, सचिन से भी महान बताया, कही दिल छू लेने वाली बात

श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली।

2 min read
Google source verification
86.jpg

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से इन दिनों कौन प्रभावित नहीं है। इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। इसी बीच 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने उन्हें लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। कपिल ने कहा कि सूर्यकुमार यादवजैसा खिलाड़ी सदी में एक बार पैदा होता हैं।

श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया।

यह भी पढ़ें - फॉलोआन के बावजूद अफ्रीका ने ड्रा कराया सिडनी टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया, "कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है कि मैं उनकी पारी का वर्णन कैसे करूं। जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि किसी दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है।"

यह भी पढ़ें - फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए AUS से IND को जीतने होंगे इतने मैच, समझें पूरा गणित

उन्होंने आगे बताया, "वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर सिक्स मार सकता है। यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं। मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्डस, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।"