2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हुए केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे को मिली जगह

भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 13 Oct 2019, 9:07 PM IST

Keshav Maharaj

नई दिल्ली : भारत के साथ पुणे में समाप्त दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर केशव महाराज झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके कंधे में चोट बताई जा रही है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी कि उनकी जगह अब जॉर्ज लिंडे लेंगे। बता दें कि अगर लिंडे को रांची में अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो वह टेस्ट डेब्यू करेंगे। उन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।

इंग्लैंड की दो दिग्गज महिला क्रिकेटरों ने की आपस में सगाई की घोषणा, क्रिकेट बोर्ड ने दी बधाई

क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी चोट

29 साल के भारतीय मूल के केशव महाराज को पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण केक दौरान चोट लगी थी। इसके बावजूद मैच के तीसरे दिन पहली पारी में और चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे और इस चोट के बावजूद दोनों पारियों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में तो निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 72 रन बनाए थे और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। दूसरी पारी में भी उन्होंने भारत को जीत के लिए काफी इंतजार कराया। रन तो सिर्फ 22 रन बनाए, लेकिन काफी देर तक भारतीय गेंदबाजों को परेशान रखा।