29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल बाद टीम इंडिया में शामिल होने वाले ‘राजस्थानी छोरे’ खलील अहमद ने इस दिग्गज को कहा Thank you

तकरीबन 3000 दिन बाद राजस्थान का कोई क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ है। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:22 PM IST

khaleel

8 साल बाद टीम इंडिया में शामिल होने वाले 'राजस्थानी छोरे' खलील अहमद ने इस दिग्गज को कहा Thank you

नई दिल्ली। यूं तो क्षेत्रफल के नजरिए से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। लेकिन उस अनुपात से राजस्थान के क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम में नहीं दिखते। तकरीबन आठ साल से भी लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के एक क्रिकेटर को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस ऐलान के बाद से ही राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 58 किलोमीटर की दूरी पर टोंग शहर है। जहां के 20 वर्षीय युवा क्रिकेटर खलील अहमद को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। एशिया कप 2018 के लिए आज बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। जिसमें राजस्थान के खलील अहमद को भी शामिल किया गया है।

चयन की जानकारी मिलते ही हुए भावुक-
भारतीय क्रिकेट टीम में अपने चयन की जानकारी मिलने के बाद खलील अहमद इमोशनल हो उठे। उन्हें एक पल के लिए ये भरोसा ही नहीं हुआ कि सच में उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में कर लिया गया है। अपने चयन के बाद मीडिया से बात करते हुए खलील ने कहा कि मै सचमुच इस वक्त कांप रहा हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूं। ये सचमुच सपना सच होने जैसा है।

राहुल द्रविड़ को कहा शुक्रिया-
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए खलील अहमद ने कहा कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा और यही मेरा फोकस था। हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है कि वो देश के लिए खेले। मैं आज बहुत खुश हूं। मैं राहुल द्रविड़ सर का बहुत थैंक्यू करना चाहूंगा, उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। राहुल सर ने ही मुझे नर्वस लड़के से एक कॉन्फिडेंट बॉलर बनाया।

पंकज सिंह ने खेला था आखिरी बार-
राजस्थान की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों की बात हो तो आखिरी बार पंकज सिंह ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। पंकज भारत की ओर एकमात्र वनडे मैच खेल सके। और ये मैच पांच जून 2010 को श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में पंकज ने तीन रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो सका था। अगर उस समय से आज तक के अंतराल को दिन में काउंट किया जाए तो यह 2977 दिन होता है। एशिया कप 15 सितंबर से खेला जाना है। अब देखना है कि एशिया कप के किस मैच में खलील अहमद को शामिल किया जाता है।

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिेकेट टीम -
टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और खलील अहमद।