29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“एशिया कप 2018” के लिए खलील अहमद को इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी बधाई…

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

rohit sharma

•

Updated: 1 Sep 2018, 4:45 PM IST

टोंक ।

राजस्थान से करीब 20 साल बाद किसी क्रिकेट खिलाड़ी का चयन टीम इंडिया में वनडे के लिए हुआ है। टीम इंडिया में चयन टोंक के खलील अहमद का हुआ है। वे 15 सितम्बर से दुबई में होने वाले एशिया कप में टीम इंडिया से खेलेंगे। इससे पहले राजस्थान से इंडिया टीम में करीब 20 साल पहले गगन खोड़ा वनडे में खेले थे। लम्बे अंतराल के बाद राजस्थान से खलील का टीम में इंडिया में चयन हुआ है। उसके चयन पर टोंक में खुशियों का माहौल है। शहर के मछली बाजार स्थित घर में ईद की तरह खुशियां मनाई गई।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी बधाई

वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी खलील अहमद को टीम इंडिया में चयन होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर अकाउंट से खलील अहमद को बधाई दी है वसुंधरा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "राजस्थान के खलील अहमद एशियाकप 2018 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए। हमें गर्व है!"

#Rajasthan’s own #KhaleelAhmed selected in the #IndianCricketTeam for #AsiaCup2018. Do us proud!
#RisingRajasthan
@imK_Ahmed

टोंक जिला क्रिकेट संघ से जुड़े खिलाडिय़ों ने खलील के टीम में शामिल होने पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। खलील के चयन पर पिता खुर्शीद अहमद की आंखों में खुशियों के आंसू भर आए। वे शब्दों में ये खुशी बयां नहीं कर पा रहे थे। बस इतना है कि आज फर्क है कि जो सपना देखा था वो आज पूरा होने वाला है। खलील भी माता-पिता के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडऩे को कह रहा है।

BCCI से उन्हें मोबाइल फोन पर मिली सूचना के बाद पता चला कि उसका चयन टीम में एशिया कप के लिए हुआ है। खलील ने कहा कि उसके आदर्श टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड तथा तेज गेंदबाज जहीर अहमद है। वे दोनों का रिकॉर्ड तोडऩा चाहते हैं। खलील ने कहा कि वे गेंदबाजी में जहीर को आदर्श मानते हैं और उनसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकेट लेना चाहते हैं।