11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: 38 साल की उम्र में क्रिस गेल ने जड़ा शतक, इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज को दिया इसका श्रेय

IPL 2018 में क्रिस गेल ने इस सत्र का पहला शतक जड़ दिया है जिसकी मदद से किंग्स एलेवेन पंजाब की टीम ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 8:59 AM IST

kings xi punjab batsmen chris gayle hits sixth ipl hundred

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में गुरूवार को किंग्स एलेवेन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच की पहली इनिंग में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने नाबाद 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गेल ने इस शतक को अपनी बेटी का बर्थ डे गिफ्ट बताया। क्रिश की बेटी क्रिसालीना का आज बर्थ डे है। गेल का 38 साल की उम्र में अपने आईपीएल करियर का यह छठा शतक है, साथ ही इस आईपीएल का यह पहला शतक है। गेल के शतक की बदौलत किंग्स एलेवेन ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रन से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

गेल ने बेटी को दिया जन्मदिन का तोहफा
आज गेल की बेटी क्रिसालीना का जन्मदिन है और उन्होंने कल अपना शतक पूरा करते ही इशारों में यह शतक अपनी बेटी के नाम किया था। गेल की बेटी क्रिसालीना आज दो साल की हो गई है। गेल ने कल जब शतक जड़ा तो उन्होंने अपने सेलिब्रेशन में बच्चे को गोदी में खिलाने की नकल की थी। उन्होंने पहली इनिंग के अंत में बताया भी था कि यह शतक उनकी बेटी क्रिसालीना के जन्मदिन का तोहफा है। अगर गेल ऐसे गिफ्ट आगे भी देते रहे तो और टीमों के लिए काफी मुस्किले पैदा हो सकती हैं।

फिटनेस की समस्या से जूझ रहें हैं गेल
गेल ने पहली इनिंग के अंत में कहा कि "लोग मुझे बूढ़ा समझने लगे हैं। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं वहां इज्जत कमाना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी अपने पैरो को झुककर नहीं छू पाते हैं। गेल अपनी अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए भी कम ही खेल पाते हैं ऐसे में उनको फिटनेस बनाए रखना काफी चुनौती का काम है।

वीरू की मदद से फिट हैं गेल
गेल ने इनिंग के बीच में बताया कि वो घर(मोहाली) में खेले गए दूसरे मैच में ही शतक बनाने में कामयाब रहे, इस बात की उनको बहुत खुशी है। गेल ने अपने वर्क एथिक्स पर आगे कहा कि वीरेंदर सेहवाग ने उनका दो लोगो से परिचय कराया है- योगगुरु और मसाज करने वाले से। उन्होंने बताया कि इन दोनों कि ही वजह से मैं चुस्त रह पा रहा हूं। आशा करता हूं कि कुछ समय में मैं अपने पैरों की उंगलियों को भी झुककर छू सकूंगा।