एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कहा, "गौतम गंभीर पाखंडी हैं। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं। (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हारने के बाद) रोहित को बली का बकरा बना दिया गया। जलज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। वह अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन चुप रहते हैं।" पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर ने वह कोचिंग नहीं दिखाई, जिसकी उम्मीद थी। उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर की नियुक्ति की भी आलोचना की।