4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : 2.8 करोड़ में KKR ने खरीदा शानदार बल्लेबाज, शाकिब की जगह खेलेगा

Jason Roy KKR IPL 2023 : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR ) ने आईपीएल 16 के बीच अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है| टीम ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की जगह इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज को बेस प्राइस के दोगुने दाम पर टीम में शामिल किया है|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 5 Apr 2023, 4:36 PM IST

jason_roy_kkr.jpg

2.8 करोड़ में KKR ने खरीदा शानदार बल्लेबाज, शाकिब के जगह खेलेगा

Jason Roy KKR ipl 2023 : बांग्लादेश के महान ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के आईपीएल से बाहर होने से कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा था| शकीब इंटरनेशनल ड्यूटी और कुछ निजी कारणों के चलते आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा नहीं बन पाए| अब केकेआर ने आईपीएल के 16वें सीजन के लिए इंग्लैंड के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को टीम में शामिल कर लिया है। जेसन रॉय अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए विख्यात हैं। अपने T20 करियर में जेसन रॉय कुल 6 शतक लगा चुके हैं। आईपीएल 2010 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय को 2.8 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया है| जेसन की बेस प्राइस 2022 दिसंबर में हुए मिनी ऑप्शन में 1.5 करोड़ थी| लेकिन उस समय अनसोल्ड रहे थे| कोलकाता ने अब उन्हें बेस प्राइस से करीब दोगुनी कीमत देकर टीम का हिस्सा बनाया है| जेसन रॉय वाइट बॉल क्रिकेट के एक्सपोर्ट माने जाते हैं, ऐसे में उनके टीम में शामिल होने से केकेआर को आने वाले मैचों में जरूर ही मदद मिलेगी|


शाकिब से दोगुनी कीमत पर मिले जेसन रॉय

आईपीएल 2023 की नीलामी में केकेआर ने शाकिब अल हसन को उनके बेस प्राइस पर 1.5 करोड़ में खरीदा था| साकिब और फ्रेंचाइजी के बीच सीजन के पहले से ही कई तरह की अटकलें चल रही थी| बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जब साकिब और लिटन दास को रिलीज करने से इंकार कर दिया, ताकि दोनों मीरपुर में होने वाले टेस्ट मैच का हिस्सा बन सके|

तब केकेआर ने उनके जगह इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन राय को साकिब से लगभग दोगुनी कीमत पर टीम का हिस्सा बना लिया| बता दें कि जेसन रॉय अपने T20 करियर में कुल 313 मैच खेल चुके हैं, इन मैचों की 307 पारियों में जेसन रॉय ने लगभग 28 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से कुल 8110 रन बनाए हैं| जिसमें 6 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है| वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145 रन का रहा है|

यह भी पढ़ें : शुभमन तीनों फॉरमेट खेल रहा, आप IPL में स्ट्रगल कर रहे, सहवाग ने पृथ्वी की लगाई क्लास
ऐसा रहा है जेसन का IPL कैरियर

जेसन रॉय आईपीएल में तीन सीजन में खेल चुके हैं| अब तक खेले 13 मैचों में जेसन रॉय ने लगभग 30 की औसत से 329 रन बनाए| जिसमें 91 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है| जेसन रॉय सबसे पहले आईपीएल में गुजरात लायंस से जुड़े थे, उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के तरफ से भी उन्हें खेलने का मौका मिला था।

यह भी पढ़ें : IPL में बेइज्जत होकर कप्तानी गंवाई, अब ब्रैडमैन से भी बेहतर है औसत