KKR vs CSK Highlights: आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला बुधवार 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और सीएसके के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की। प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी सीएसके की ये इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, केकेआर 12 मैचों में से ये छठी हार है। अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल है।