KL Rahul and Athiya Shetty Wedding : क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आथिया-राहुल की शादी का जश्न तीन दिन तक चलेगा और 23 जनवरी को शादी समारोह का आयोजन होगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर होगी।