31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023 : टीम इंडिया को बड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हो सकता है ये स्‍टार ओपनर

Asia Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप से पहले महत्‍वपूर्ण माने जा रहे एशिया कप 2023 को लेकर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। खबर आ रही है कि चोट से जूझ रहे टीम इंडिया के स्‍टार ओपनर केएल राहुल का एशिया कप तक पूरी तरह फिट हो पाना बेहद मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Jun 2023, 12:09 PM IST

team-india.jpg

Asia Cup 2023 : टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं और वह अपनी चोटों से उबर रहे हैं। इन्‍हीं में दो प्रमुख खिलाड़ी भारतीय टीम के स्‍टार ओपनर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। केएल राहुल आईपीएल 2023 के दौरान जांघ में चोट लगी थी। राहुल अपनी सर्जरी के बाद अब नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एशिया कप तक उनकी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल है। ऐसा ही बातें श्रेयस अय्यर को लेकर भी सामने आ रही हैं, जो चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन भी नहीं खेल सके थे।


दरअसल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ने ही अपनी-अपनी चोट की सर्जरी कराई है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप 2023 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब यह सामने आ रहा है कि दोनों को पूरी तरह फिट होने में अधिक समय लगने वाला है। राहुल अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं तो अय्यर भी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।

वर्ल्‍ड कप के लिए एशिया कप महत्‍वपूर्ण

बता दें कि एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाईब्रिड मॉडल के आधार पर आयोजित किया जाएगा। हाइब्रिड मॉडल के तहत पहले चार मैच पाकिस्‍तान और बाकी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर एशिया कप बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम की घोषणा के लिए आईसीसी ने 29 अगस्त की डेडलाइन निर्धारित की है।

यह भी पढ़ें : टैमी ब्‍यूमोंट ने रचा इतिहास, टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश क्रिकेटर बनीं

बुमराह की फिटनेस पर आया अपडेट

वहीं, करीब एक साल से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह तेजी से फिट हो रहे हैं और वह 70 फीसदी तक फिट भी हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के दौरे पर टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। आयरलैंड के दौरे पर भारतीय टीम अगस्त में रवाना होगी।

यह भी पढ़ें : भारतीय टीम का अगला कप्‍तान कौन बनेगा, रवि शास्‍त्री ने कर दी भविष्यवाणी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल