
राहुल को झटका
22 जुलाई से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों सीरीज शुरू होगी। इसमें टीम इंडिया की बी टीम खेलेगी। इसके बाद टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी और सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। केएल राहुल कुछ समय से इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वो भी इस सीरीज में वापसी के लिए तैयार है। हालांकि एक बुरी खबर सामने आ रही है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए है। ये सुनकार जरूर फैंस को झटका लगा होगा। इस खबर की जानकारी BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताई। इससे से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राहुल टी-20 सीरीज से पहले वापसी करेंगे या नहीं ये भी नहीं पता। फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल है।
भारतीय टीम को लगा झटका
दरअसल केएल राहुल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे। हाल में ही में जर्मनी में उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उन्होंने NCA में प्रेक्टिस भी शुरू कर दी थी। ऐसा लगा था कि जल्द से जल्द उनकी वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना था। अब इसमें थोड़ा देरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने श्रेयस अय्यर को भावी कप्तान बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान
राहुल को वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए दो निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। उनकी रिकवरी किस तरह होगी ये देखने वाली बात होगी। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था। इससे पहले वो इंजर्ड हो गए थे और बाहर हो गए। इसके बाद पंत को कप्तान बनाया गया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल (रिकवरी पर निर्भर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
Published on:
21 Jul 2022, 11:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.