नंबर प्रेम से बच नहीं पाते खिलाड़ी
ज़्यदातर मौकों पर खिलाड़ी उस खास तारीख की जर्सी पहनना चाहता हैं, जिस तारीख का उसके जीवन में खास महत्व हो। या फिर उस दिन उसने किसी खास को अपने जीवन से खो दिया हो। या कोई और पर्सनल कारण भी हो सकता है। आज 10 जुलाई 2018 है। इस तारीख से हमारी क्रिकेट टीम के सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का बहुत बड़ा रिश्ता जोड़ा जा रहा है। तारीख से मेरा मतलब नंबर्स से हैं, 10/07/18 जो इस तारीख को खास बना देता हैं। सोशल मीडिया पर इस तारीख को लेकर तमाम पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जो इस तारीख को इन तीनों महान क्रिकेटर्स से जोड़ कर दिखा रहीं हैं।