16वीं बार क्वार्टरफाइनल में फेडरर-
दरअसल सोमवार को विंबलडन के मौजूदा चैंपियन रोजर फेडरर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैंम को आठ बार जीतने वाले फेडरर ने फ्रांस के गैरवरीयता प्राप्त एड्रियन मानारिनो को एक घंटे 45 मिनट तक चले मैच में 6-0, 7-5, 6-4 से हराया। इस मुकाबले में फेडरर ने अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।