IND vs SA: जून में प्रस्तावित साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में जो सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम है वह है दिनेश कार्तिक का, कार्तिक ने T20 टीम में 3 साल बाद वापसी की है। वही एक नाम क्रिकेट प्रेमियों को और खटक रहा है जो उस टीम में शामिल नहीं है। वह और कोई नहीं, बल्कि टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम है। शिखर धवन को T20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, जबकि उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। अब एक बड़ी वजह सामने आ रही है कि आखिर क्यों शिखर धवन को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है