पोलार्ड को अपनी हार्ड हिटिंग बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। जो मैदान में खड़े खड़े सिक्स लगा देते हैं। इसके अलावा पोलार्ड ने युवराज सिंह के छह छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हुए एक टी ट्वेंटी मैच के दौरान अकील धनंजय के ओवर में छह छक्के लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
कुछ ऐसा रहा अंतरष्ट्रीय करियर
वैसे तो पोलार्ड इस समय भारत में आईपीएल (IPL) 2022 में खेल रहे हैं। पोलार्ड ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 2,706 रन बनाए हैं। साथ ही उनका 94.41 का स्ट्राइक रेट रहा है। एकदिवसीय मैच में उन्होंने 55 विकेट लिए हैं। वही दूसरी तरफ 101 टी-20 मैचों में पोलार्ड ने 135.14 की स्ट्राइक रेट से 1,569 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा टी ट्वेंटी की गेंदबाजी में उन्होंने 4/25 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 42 विकेट लिए हैं।
इतनी संपत्ति के मालिक हैं पोलार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मायने तो कीरोन पोलार्ड की नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर है। जिसे हम भारतीय रुपयों में 112 करोड़ से कुछ अधिक आंक सकते हैं। उनकी सबसे बड़ी कमाई का हिस्सा आईपीएल है। इसके अलावा वह बिग बैश लीग (BBL) और अन्य देश की T-20 लीग से भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा पोलार्ड कुछ ब्रांड का प्रमोशन कर थोड़ी बहुत फीस भी कमा लेते हैं।
यह भी पढ़े – IPL 2022: धोनी की आतिशी पारी के बाद जडेजा ने किया कुछ ऐसा, कैमरे में कैद हो गई तस्वीर