टीम इंडिया को अगले माह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर शुभमन गिल चोट लगने के कारण पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। खबरें आ रही हैं कि चोटिल होने की वजह से शुभमन गिल इस सीरीज के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं बीसीसीआई जल्द ही शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर सकता है। शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम सामने आ रहा है। बीसीसीआई ने बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी चुना था। अब वह शुभमन गिल की जगह टीम का हिस्सा बन सकते हैं।