3. अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अव्वल भारतीय रहे। उन्होंने 18 टेस्ट में 3 शतक और 6 अर्धशतकों से 42.92 की औसत से 1159 रन बनाए हैं, लेकिन उनका 46.84 का स्ट्राइक-रेट ब्रांड विराट क्रिकेट में फिट नहीं बैठ रहा। रहाणे को अब रन गति बढ़ाने के साथ ही स्थायित्वता पर ध्यान देना होगा। हालांकि, बाकी खिलाड़ियों की बजाय रहाणे का कम खतरा है क्योंकि वह टेस्ट टीम के उप कप्तान हैं। लेकिन उन्हें विराट ब्रांड क्रिकेट में फिट रहने के लिए अपनी रनगति पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि केएल राहुल जैसा बल्लेबाज बाहर बैठा हुआ है।