विराट कोहली को दी ऐसी सलाह
उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट सत्रों का खेल है। हर सत्र मौसम के कारण बदलता है। मिनटों में यहां मौसम बदल जाता है और बादल छा जाते हैं, इसलिए जब आप इंग्लैंड में खेलते हैं तो आपको इसके लिए तैयार रहना पड़ता है।’ 62 वर्षीय पूर्व कप्तान ने टीम के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड में ज्यादा आक्रामक होने से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने खेल में सुधार किया है, लेकिन उन्हें इंग्लैंड में ध्यान रखने की जरूरत है।