नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने हेडिंग्ले ओवल मैदान पर खेली जा रही इस मैच में सबसे तेज 3000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में कप्तान कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें कि मैच में इस समय भारतीय टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी कर रही है।