30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lanka Premier League 2022: 31 जुलाई से शुरू होगा लंका प्रीमीयर लीग का तीसरा सीजन

लंका प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 31 जुलाई से शुरू होने जा रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बारे में जानकारी दी है, बता दें कि यह श्रीलंका के इस लीग का यह तीसरा सीजन होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 10 Jun 2022, 9:42 PM IST

lanka_premier_league_2022.jpg

Lanka Premier League 2022

Lanka Premier League 2022: लंका प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 31 जुलाई से होने जा रही है। बता दें कि यह श्रीलंका के फ्रेंचाइजी बेस्ड क्रिकेट लीग का तीसरा सत्र होगा। इससे पहले साल 2020 और 2021 में इस लीग के 2 सीजन खेले जा चुके हैं, दोनों ही सीजन में जाफना किंग्स (Jaffna Kings) चैंपियन रही है और अब इस क्रिकेट लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। साथ ही फाइनल मुकाबला 21 अगस्त 2022 को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - जब 72 रन पर थे 5 विकेट, फिर आया धोनी का तूफान उड़ी गई थी विरोधी टीम, जड़ा था शानदार शतक

कोलोंबो और हंबनटोटा में होंगे सारे मैच -

गौरतलब है कि अभी श्रीलंका में आर्थिक हालात बिगड़ने के कारण स्थिति खराब थी। लेकिन अब पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के दौरा शुरू होने से मैदान पर क्रिकेट की वापसी हुई है और अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपने इस T20 प्लान को आयोजित करवाने के लिए आगामी कार्यक्रम तैयार करने में व्यस्त हो गया है। बता दें कि अभी तक इस लीग का शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले कोलंबो और हंबनटोटा में खेले जाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा (Shammi Silva) ने कहा है 'हम लंका प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं, जिसने एक दुर्लभ टूर्नामेंट के रूप में वैश्विक टी20 लीग प्रतियोगिताओं में जगह बनाने की दिशा में अपनी यात्रा अच्छी तरह से शुरू की है। एसएलसी (SLC) ने भी पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए प्लेयर ड्राफ्ट जल्द ही शुरू होगा। इस साल के संस्करण में कुल 24 मैच खेले जाएंगे।'

ये भी पढ़ें - Top 5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छ'क्का लगाकर की पारी की शुरुआत