बल्लेबाजों में इनको हुआ फायदा-
विराट कोहली पहले स्थान पर बने हुए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 4 स्थानों की छलांग लगाकर 18वां स्थान हासिल किया है। बल्लेबाजों में बड़ी छलांग लगाने वालों में रोस्टन चेस, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत का नाम है। शॉ ने 13 स्थानों की छलांग लगाकर 465 रेटिंग अंकों के साथ नंबर 60 पर कब्ज़ा जमाया, जबकि पंत ने 23 स्थानों की छलांग के साथ 459 रेटिंग अंक लेकर 62वां स्थान हासिल किया। चेस ने 10 अंकों की छलांग के साथ 31वां स्थान हासिल किया।