
Manipal Tigers vs Bhilwara Kings
Legends League Cricket 2022: लीजेंड क्रिकेट लीग में आज दूसरा मुकाबला मणिपाल टाइगर और भीलवाड़ा किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को रोमांचक तरीके से भीलवाड़ा किंग्स ने 3 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपाल टाइगर ने 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए, जिसके जवाब में भीलवाड़ा किंग्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। भीलवाड़ा की तरफ से यूसुफ पठान ने 28 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली
मोहम्मद कैफ ने खेली शानदार पारी:
मैच में भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मणिपाल टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद कैफ के 73 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। मोहम्मद कैफ ने 59 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 73 रन बनाए, इसके अलावा प्रदीप साहू 30 और शिवकांत शुक्ला ने 16 रनों का योगदान दिया। भीलवाड़ा किंग्स की तरफ से फिडेल एडवर्ड ने शानदार गेंदबाजी की और कोटे के 4 ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान इरफान पठान, मोंटी पनेसर और एस श्रीसंत को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी
मणिपाल टाइगर से मिले 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा किंग्स की शुरुआत सही नहीं रही, मात्र 7 रनों के स्कोर पर नमन ओझा 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ओपनर विलियम पोर्टरफील्ड भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के लिए निक क्रम्पटन और तन्मय श्रीवास्तव ने 46 रनों की साझेदारी की, क्रम्पटन ने 18 और श्रीवास्तव ने 28 रन बनाए। इसके बाद आखिरी ओवर में भीलवाड़ा किंग्स को जीत के लिए 12 रनों की आवश्यकता थी और आखिरी ओवर में टीनो बेस्ट ने पहली गेंद पर सिक्स, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगा, अपनी टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें: मोहाली में जमकर पसीना बहा रहे हैं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
Updated on:
19 Sep 2022, 12:05 AM IST
Published on:
18 Sep 2022, 11:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.