29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

nagpur Test: India vs Srilanka पुजारा और विजय के शानदार शतक से श्रीलंका के हौसले पस्त

भारत ने पहली पारी में 98 ओवरों में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजार 121 रन बनाकर नाबाद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 26 Nov 2017, 12:04 PM IST

pujara

नागपुर। भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में 98 ओवरों में दो विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। पुजारा और विजय के शानदार शतक से श्रीलंका टीम के हौसले पस्त हो गए है। पुजारा और विजय के शानदार शतक के साथ भारत ने मेहमान टीम पर 107 रनों की बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले दिन 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

पुजारा शतक और कोहली का अर्धशतक
सटम्प्स तक चेतेश्वर पुजार 121 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 284 गेंदों में 13 चौके लगाए। पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली 70 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 54 रन बनाकर विकेट पर खड़े हुए हैं। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अभी तक 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

मैच का हाल
इससे पहले, भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से श्रीलंका पर हावी रहे। भारतीय गेंदबाजो ने सटीक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को मात्र 205 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर 11 रनों पर एक विकेट से आगे खेलने उतरी भारत ने मुरली विजय (128) के रूप में अपना एकमात्र विकेट खोया। उन्होंने 221 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक सिक्स लगाया। विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी की।पुजारा-विजय की साझेदारी बता दें। मुरली विजय लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे है, ख़राब फिटनेस के चलते मुरली विजय टीम से बहार थे। आखिरी मैच मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मार्च में खेला था।

प्लेइंग इलेवन :

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे , ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका: सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, दिनेश चांडीमल ( कप्तान ), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, रंगना हेराथ, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल और लाहिरू गमागे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग