
Live Ind vs HK : भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
नई दिल्ली। मौजूदा विजेता भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप का पहले मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राजस्थानी तेज गेंदबाज खलील अहमद ने डेब्यू किया है। यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट में अपनी लय हासिल करने के लिए अच्छा मैच साबित होगा क्योंकि उन्हें अगला मैच पाकिस्तान के साथ खेलना है। हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत कि शुरुआत अच्छी रही।
मैच का हाल - हांगकांग की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुकी है। सलामी जोड़ी के रूप में निजाकत खान और अंशुमन रथ क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की । पहली ही गेंद पर हांगकांग के निजाकत ने चौके के साथ अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद दोनों सलामी बल्लेबाज खुल कर तो नहीं खेल रहे । लेकिन दोनों एक साझेदारी को जरूर बना रहे हैं। टीम इंडिया के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं। निजाकत खान 60* और अंशुमन रथ 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केदार जादव और रायडू को मिली जगह -
भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाज, 2 स्पिन गेंदबाज और 1 ऑल राउंडर के साथ उतरी है। यह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद हैं। दो स्पिनर यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं वहीं ऑल राउंडर केदार जाधव हैं। भारत का इस टूर्नामेंट का यह पहला मैच है जबकि हांगकांग, पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेल चुकी है जहां उसे हार मिली थी। भारत इस टूर्नामेंट में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतर रही है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।
हांगकांग : अंशुमान रथ (कप्तान), बाबर हयात, निजाकत खान, तनवीर अफजल, एजाज खान, क्रिस्टोफर कार्टर, नदीम अहमद, स्कॉट मैककेचिन (विकेटकीपर), अहसान खान, अहसान नवाज, किंचित शाह।
Updated on:
18 Sep 2018, 10:50 PM IST
Published on:
18 Sep 2018, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.