8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ind Lords Test: बारिश की वजह से नहीं हो सका पहले सत्र का खेल, टॉस होना भी बाकी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लंदन में खेला जाना है। लेकिन बारिश की वजह से यह मैच अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Aug 2018, 7:01 PM IST

rain

Eng vs Ind Lords Test: बारिश की वजह से नहीं हो सका पहले सत्र का खेल, टॉस होना भी बाकी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन बारिश की वजह से यह मैच अभी तक शुरू नहीं हो सका है। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ और लगातार बारिश के चलते समय से पहले भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

टॉस होने के समय भी होने लगी बारिश-

टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस शुरू नहीं हो सका। मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और लगातार बारिश हो रही है। बादल छाए हुए जिसके कारण हल्का अंधेरा भी है। काफी देर से बारिश जारी है जो रूक नहीं। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैच अधिकारियों ने समय से पहले भोजनकाल की घोषणा कर दी।

अंतिम एकादश का ऐलान होना भी बाकी-

एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बात दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे। पहले मैच की तरह हालांकि रूट ने इस मैच में अंतिम एकदाश का ऐलान नहीं किया।

लॉर्ड्स में भारत का प्रदर्शन-
लॉर्ड्स स्टेडयिम में भारतीय टीम के प्रदर्शन को बहुत बढ़िया तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इंग्लैंड में भारत का अबतक जैसा प्रदर्शन रहा है, उसके लिहाज से लॉर्ड्स बेहतर है। भारत ने लॉर्ड्स में अबतक कुल 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वह दो ही टेस्ट जीत पाई है, जबकि 11 में उसे हार मिली, चार टेस्ट ड्रॉ रहे। वहीं इंग्लैंड में अबतक भारत ने कुल 58 टेस्ट मैच खेला है। जिसमें मात्र 6 मुकाबलों में जीत मिली है।