1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPL Auction 2023: सुरेश रैना का नाम एलपीएल नीलामी में नहीं हुआ अनाउंस, फैंस हो गए कंफ्यूज

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में पहली बार खिलाड़ियों के लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पुकारे गए थे। जब सुरेश रैना का नाम नहीं लिया तो प्रशंसक समेत हर कोई हैरान रह गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 15 Jun 2023, 11:16 AM IST

lpl_b.jpg

,Suresh Raina's name not announced in LPL auction

LPL Auction 2023: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में पहली बार खिलाड़ियों के लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। 14 जून को हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान दुनिया भर के कई दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पुकारे गए थे। इस खिलाड़ी नीलामी में भारत के केवल एक खिलाड़ी सुरेश रैना ने भाग लिया था। वह 11वें सेट का हिस्सा थे। नीलामी के दौरान ऑक्शनर चारु शर्मा ने जब सुरेश रैना का नाम नहीं लिया तो प्रशंसक समेत हर कोई हैरान रह गया। सुरेश रैना का नाम क्यों नहीं लिया गया, इस बारे में कोई स्पष्टीकरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। फैंस के बीच भी सोशल मीडिया पर सुरेश रैना का नाम नहीं लेने को लेकर काफी चर्चा हुई। कुछ प्रशंसकों का दावा है कि श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अपने ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए सुरेश रैना का नाम जानबूझकर खिलाड़ियों की नीलामी के लिए चुना गया था।

हालांकि, यह कोई आधिकारिक बयान में नहीं कहा गया है, सिर्फ अनुमान है। इस मामले में सुरेश रैना या श्रीलंका क्रिकेट के बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। श्रीलंका क्रिकेट की टी20 लीग के लिए पहले खिलाड़ी की नीलामी आईपीएल के मॉडल पर हुई थी। इसमें कुल 360 खिलाड़ी शामिल थे और सुरेश रैना का नाम भी शामिल था। क्रिकेट की दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाजों में शुमार रैना का नाम गिना जाता हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे बाबर आज़म, इमरान खान ने की भविष्यवाणी


रैना ने अब तक 250 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। इरफान पठान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने लंका प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में भाग लिया था। आपको बता दे कि लंका प्रीमियर लीग का नया सत्र 31 जुलाई से शुरू होगा। 31 जुलाई से लंका प्रीमियर लीग के नए सीजन का प्रसारण किया जाएगा। इसमें पाकिस्तानी टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के अलावा वहाब रियाज समेत कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे बाबर आज़म, इमरान खान ने की भविष्यवाणी