आपको बता दें कि आईपीएल के आयोजन को लेकर शनिवार को बीसीसीआई की तरफ से भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। दरअसल, 14 मार्च को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की एक मीटिंग होनी है, जिसमें आईपीएल के आयोजन पर कोई फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले खेल मंत्रालय ये कह चुका है कि आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में कराया जाए।