28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठाने के लिए मार्कस स्टोइनिस पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

ओवल इनविंसिबल और सदर्न ब्रेव के बीच द हंड्रेड में खेले गए मैच के दौरान मार्क्स स्टोइनिस ने तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद उनकी इस हरकत के लिए औपचारिक कार्रवाई की बात की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Aug 2022, 1:01 PM IST

stoi.png

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सोमवार को इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के एक मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए। इसी के साथ स्टोइनिस ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। स्टोइनिस ने आउट होने के बाद पवेलियन जाते हुए गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठाए। जिसके बाद उनकी हर तरफ आलोचना की जा रही है और उनपर औपचारिक कार्रवाई की बात की जा रही है।

ओवल इनडिविजुअल के खिलाफ सदर्न ब्रेव्स के लिए खेलते हुए, स्टोइनिस को हसनैन ने आउट कर दिया, जिसके कारण रविवार को ब्रेव की सात विकेट की हार हुई। पवेलियन वापस जाते समय स्टोइनिस ने एक थ्रो एक्शन के साथ गेंदबाज की नकल की। जिसके बाद कहा जा रहा था कि स्टोइनिस कि इस हरकत के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

हालांकि, सोमवार को, ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि हालांकि स्टोइनिस से मैच रेफरी डीन कोस्कर ने बात की थी, लेकिन उन पर औपचारिक रूप से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुशासनात्मक नियम के उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया सस्पेंड; महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

सोशल मीडिया पर स्टोइनिस की हसनैन के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने के बाद आलोचना की गई थी। पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने ट्विटर पर लिखा, यह चौंकाने वाला है। हसनैन को मंजूरी मिल गई है और इसका स्टोइनिस से कोई लेना-देना नहीं है।

ट्विटर पर एक क्रिकेट फैन ने लिखा, मार्कस स्टोइनिस को लगता है कि उनकी गेंदबाजी संदिग्ध है। उनको मोहम्मद हसनैन ने आउट कर दिया था और वह पवेलियन लौटते समय इशारों में हसनैन की गेंदबाजी पर सवाल उठा रहे थे, जो कि अपमानजनक है। यदि आप उसे नहीं खेल सकते हैं, तो आप जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम कहां है।

यह भी पढ़ें- BCCI के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का हर्ट अटैक से निधन, कल स्टेडियम में लहराया था तिरंगा

बता दें द हंड्रेड लीग में ओवल इंविंसिबल्स के लिए खेलने वाले हसनैन का गेंदबाजी एक्शन फरवरी में अवैध पाया गया था और उन्हें परीक्षण में फेल होने के बाद उन्हें बैन होना पड़ा था। जनवरी में बिग बैश लीग के दौरान उनके एक्शन को लेकर अंपायरों ने शिकायत की थी। जिसके बाद हसनैन ने जून में अपने एक्शन में सुधार किया था। अब एक बार फिर उनका एक्शन सवालों के घेरे में आ गया है।