28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया सस्पेंड; महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

फीफा ने इस महीने की शुरुआत में ही तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण AIFF को सस्पेंड करने की धमकी दी थी। यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी। अब फिफा ने एक्शन लेते हुए AIFF को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Aug 2022, 9:40 AM IST

foot.png

FIFA Suspends AIFF: भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों और फैन्स को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) ने एक बड़ा झटका दिया है। फिफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। फीफा ने यह फैसला भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लिया है। इतना ही नहीं भारत से अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी भी छीन ली है।

फीफा ने अपने बयान में कहा कि फीफा परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को 'अनुचित हस्तक्षेप' की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। फीफा ने एआईएफएफ को अगस्त महीने की शुरुआत में ही थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप को लेकर सस्पेंशन की चेतावनी दी थी। लेकिन अब उसने बयान में बताया कि सभी की सहमति के बाद सस्पेंशन का निर्णय लिया गया है।

फीफा ने सस्पेंशन हटाने को लेकर कहा, 'एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने के आदेश के निरस्त होने और एआईएफएफ प्रशासन एआईएफएफ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद निलंबन हटा लिया जाएगा।'

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीकी टी-20 में खेलने वाली CSK की टीम का हिस्सा नहीं होंगे धोनी

फीफा बयान में कहा गया है कि निलंबन का मतलब है कि भारत के गोवा और मुंबई में 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो सकेगा। हालांकि, फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- उर्वशी को लेकर पंत का एक और इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, जानें अब क्या लिखा क्रिकेटर ने

भारतीय फुटबॉल कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने बीते रविवार को ही अपने साथी खिलाड़ियों से कहा था कि फीफा की भारतीय फुटबॉल को निलंबित या प्रतिबंधित करने की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप मैदान में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग