
Rishabh pant urvashi rautela controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया वार छिड़ा हुआ है। दोनों नाम लिए बिना एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। अब ऋषभ पंत की एक और इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके चलते दोनों सुर्खियों में हैं।
पंत ने अपनी लेटेस्ट स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में एक कोट लिखा हुआ है। 'उन चीजों पर आपको जोर नहीं डालना चाहिए जो आपकी कंट्रोल में न हों।' पंत की यह स्टोरी इस विवाद की ओर ही इशारा कर रही है।
दरअसल एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि, ' एक बार जब वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे। वो लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई और बाद में मुझे पता लगा। मेरे फोन में 17 मिसकॉल थे। लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तबतक मीडिया में चीज़ें आ चुकी थीं।
यह भी पढ़ें- एक इंस्टापोस्ट का करोड़ों लेते हैं कोहली, मौजूदा समय में अनुष्का से 3 गुना ज्यादा नेट वर्थ
पहले भी उर्वशी और पंत को लेकर कई अफवाहें उड़ी हैं ऐसे में लोगों ने मिस्टर RP का मतलब ऋषभ पंत से ही निकाला। इसके बाद पंत के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें लिखा था, 'कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मज़े के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज़ में रह सकें। देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है।'
इसके बाद उर्वशी ने पंत के इस पोस्ट का जवाब देते हुए कहा था 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।' इसके नीचे उर्वशी ने लिखा, 'हैसटैग रक्षा बंधन मुबारक हो छोटू भैया। खामोश लड़की का फायदा न उठाएं।'
यह भी पढ़ें- उर्वशी-पंत पर वायरल हो रहे इन मींस को देख हो जाएंगे लोटपोट
Updated on:
14 Aug 2022, 2:56 PM IST
Published on:
14 Aug 2022, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.