28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli net worth: एक इंस्टापोस्ट का करोड़ों लेते हैं विराट कोहली, मौजूदा समय में अनुष्का से 3 गुना ज्यादा नेट वर्थ

ब्रांड एंडोर्समेंट, भारतीय टीम का कांट्रैक्ट, IPL और मैच फीस मिलाकर सालाना विराट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। वहीं उनका कुल नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का है। इंस्टाग्राम पर विराट के 20.9 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वे अपने एक पोस्ट के लिए करीब 8 करोड़ रुपए लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Aug 2022, 12:54 PM IST

netvk.png

विराट कोहली का नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का है।

Virat Kohli net worth: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में जीतने सफल हैं। उससे कहीं ज्यादा सफलता उन्होंने मैदान के बाहर पाई है। विराट आज भारत के सबसे महंगे और अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट की नेट वोर्थ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुषा शर्मा से भी 3 गुनी है। ब्रांड एंडोर्समेंट, भारतीय टीम का कांट्रैक्ट, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और मैच फीस मिलाकर सालाना विराट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। वहीं उनका कुल नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये से अधिक का है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में विराट कोहली ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ी है। इस ग्रेड में उनके अलावा रोहित और बुमराह को भी जगह मिली है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों की सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा विराट की कमाई अलग-अलग फॉर्मेट के हरेक मैच के लिए, प्रदर्शन के आधार पर भी मिलने वाली मोटी रकम से होती है, जो कम से कम लाखों में तो होती ही है। वहीं आईपीएल में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) सेसालाना 17 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं।

विराट के पास क्रिकेट के अलावा कमाई के और भी कई रास्ते हैं। इन्हीं में से एक है लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में पैदा हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये लेता है। इंस्टाग्राम पर विराट के 20.9 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वे अपने एक पोस्ट के लिए करीब 8 करोड़ रुपए लेते हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के वो खास पल, जिन्होंने फैन्स को रोने पर कर दिया मजबूर

इस समय विराट 30 से ज्यादा कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। जिस से 10 करोड़ से भी ज्यादा की आमदनी होती है। इनमें रॉन गलत, वन8, प्यूमा, ऑडी, एमआरएफ, कोलगेट-पामोलिव और टिसोट जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। विराट ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सबसे ज्यादा चार्ग करने वाले खिलाड़ी हैं। वे एक एड फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये तक लेते हैं।

कोहली गाड़ियों के शौकीनभी हैं। उनके पास R8 V10 Plus, R8LMX, Audi RS5, Audi Q8, Land Rover Vogue, Bentley Flying Spur, Bentley Continental GT जैसी लग्जरी गाडियां हैं। इसके अलावा कोहली के पास हरियाणा के गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपए का एक शानदार बंगला है। यह घर गुड़गांव के डीएलएफ सिटी फेज-1 के ब्लॉक-सी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घर 4500 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। विराट के इस घर में अलग से स्विमिंग पूल, जिम आदि है।

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले आज ही के दिन 17 साल के सचिन ने जड़ा था पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

इसके अलावा विराट के पास मुंबई के वर्ली में एक अपार्टमेंट में है। ये लग्जरी घर ओमकार 1973 अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है, जो 7171 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। विरुष्का ने 2016 में इस घर को खरीदा था। इस घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपए है। इस घर में फोटोशूट और एडशूट के लिए भी जगह है। विराट के वर्कआउट के लिए सभी सुविधाओं से लैस जिम भी मौजूद है।