28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत पर वायरल हो रहे इन मींस को देख हो जाएंगे लोटपोट, यूजर्स बोले – छोटू भैया vs पीछा छोड़ो बहन

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत सोशल मीडिया के माध्यम से बिना नाम लिए एक दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं। दोनों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच इंटरनेट में उनसे जुड़े मजेदार मीम्स शेयर हो रहे हैं। ये मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Aug 2022, 2:08 PM IST

pant_ri.png

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं।

Rishabh pant and Urvashi Rautela Memes: भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच एक सोशल मीडिया वर चल रहा है। सोशल मीडिया पर नाम लिए बिना दोनों सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए पंत को लेकर कुछ बातें कहीं थी। इसके बाद से दोनों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन दोनों से जुड़े कुछ मजेदार मींस वायरल हो रहे हैं। यूजर्स एक से एक मींस बना रहे हैं और इस पूरे विवाद पर मज़े ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'ये वर तो यूक्रेन और रूस के युद्ध से भी बड़ा है।' अजय नाम के एक यूजर ने लिखा, ' उर्वशी बोल रही हैं कि ऋषभ ने उनके लिए 12 घंटे इंतज़ार किया, लेकिन पंत तो टेस्ट मैच में भी इंतजार नहीं करते और मैच जल्द खतम कर देते हैं।

एक ने लिखा, 'उर्वशी ने छुपाते हुए पंत को इंटरव्यू में आरपी कहा था। इसकी ओवरएक्टिंग के लिए 50 रुपये काटने चाहिए।' एक यूजर ने लिखा , 'अब उर्वशी ने ऋषभ को छोटू भैया बोला है, तो उन्हें बड़ी बहन बोल देना चाहिए ताकि ये कॉन्ट्रोवर्सी ऐसे ही चलती रहे।'

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने छोड़ा मुंबई का साथ, अब गोवा के लिए खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट

क्या है मामला -
एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ' एक बार जब वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थीं, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे। वो लॉबी में इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई और बाद में मुझे पता लगा। मेरे फोन में 17 मिसकॉल थे। लेकिन मैंने बाद में कहा कि जब आप मुंबई में आओगे, तब मिलेंगे और फिर हम वहां पर मिले भी, लेकिन तबतक मीडिया में चीज़ें आ चुकी थीं। पहले भी उर्वशी और पंत को लेकर कई अफवाहें उड़ी हैं ऐसे में लोगों ने मिस्टर RP का मतलब ऋषभ पंत से ही निकाला।

इसके बाद पंत के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें लिखा था, 'कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मज़े के लिए झूठ बोल देते हैं, ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सकें और न्यूज़ में रह सकें। देखकर दुख होता है कि लोग कैसे फेम के लिए इतने भूखे हैं। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है।'

यह भी पढ़ें- उर्वशी ने पंत दिया करारा जवाब, 'छोटू भैया' बुलाते हुए कहा - मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम..

अब पंत को एक बार फिर उर्वशी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को ट्वीट कर लिखा,' 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।' इसके नीचे उर्वशी ने लिखा, 'हैसटैग रक्षा बंधन मुबारक हो छोटू भैया। खामोश लड़की का फायदा न उठाएं।'