4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: सीरीज में इस भारतीय गेंदबाज से घबराया साउथ अफ्रीकी खेमा, कोच बाउचर ने बताया नाम और कारण

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज रविवार को 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साउथ अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने बताया कि उन्हें इस सीरीज के दौरान भारत के भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 20 Jun 2022, 6:00 PM IST

South Africa Head Coach Mark Boucher

South Africa Head Coach Mark Boucher

IND vs SA: गौरतलब है कि बीते रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज समाप्त हुई, यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का अंतिम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मुकाबले को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा इस सीरीज में भारत के पास साउथ अफ्रीका को 11 साल बाद अपने घर पर हराने का सुनहरा मौका था लेकिन भारतीय टीम इस मौके से चूक गई। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के कोच ने भी बातचीत की और जब उनसे पूछा गया किस गेंदबाज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का नाम लिया

भुवनेश्वर कुमार के बारें कही ये बड़ी बात

साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्तमान हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा की 'भुवी का प्रदर्शन इस पूरी सीरीज में विशेष था और हमने कुछ विश्व स्तर की गेंदबाजी का सामना किया। पूरी सीरीज के दौरान एक भुवनेश्वर कुमार ही थे। जिन्होंने हमें सोचने पर मजबूर किया और हमेशा हमारे बल्लेबाजों को दबाव में रखा।'

यह भी पढ़ें - 'वह हमारी योजनाओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा है' पंत के खराब प्रदर्शन के बावजूद राहुल द्रविड़ ने किया समर्थन

इसके अलावा उन्होंने कहा 'हम यह सीरीज जीत सकते थे लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले ही एडन मार्करम को कोविड-19 की वजह से बाहर होना पड़ा। हम सीरीज में छह बल्लेबाजों के साथ खेलना चाहते थे जिसमें एडन हमारा छठा विकल्प था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। मैं सच बताऊं तो हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आईपीएल में हमारे खिलाड़ियों के खेलने के बाद इस सीरीज में भारत के खिलाफ खेलना आसान बात नहीं थी।'


गौरतलब है कि इस सीरीज में भारत के भुवनेश्वर को शानदार प्रदर्शन करने के चलते 'मैन ऑफ द सीरीज' का अवार्ड भी मिला। भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों में 6 विकेट लिए और उनकी धारदार गेंदबाजी हमें देखने को मिली। तीसरे और चौथे मैच में उन्होंने अकेले ही भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी का साउथ अफ्रीका के किसी बल्लेबाज के पास कोई तोड़ नहीं था

यह भी पढ़ें - India vs Ireland: आयरलैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों की हुई मौज, इतने दिनों की मिली छुट्टी